फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central team raised Questions on health facilities of Mohali regarding covid-19

कोरोना वायरस : केंद्रीय टीम ने रिपोर्ट में उठाया सवाल, पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री का जिला संक्रमण से जंग में सक्षम नहीं

Thu, 15 Apr 2021 06:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 15 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Central team raised Questions on health facilities of Mohali regarding covid-19
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का जिला मोहाली कोरोना महामारी से निपटने में पूरी तरह सक्षम नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं में कई स्तर पर खामियां है। अगर आने वाले समय में स्थिति बिगड़ती है तो लोग मुश्किल में आ सकते हैं। कुछ दिन पहले कोरोना की स्थिति का आंकलन करने पहुंची केंद्र की टीम ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने मोहाली के गंभीर मरीजों को चंडीगढ़ में बढ़िया इलाज मिलने का मामला पीएम के समक्ष उठाया है। वहां से अभी तक जवाब का इंतजार है।

विज्ञापन


केंद्र की टीम पांच दिन में थी। इतना ही नहीं कुराली समेत कई अस्पतालों में टीम के साथ स्वास्थ्य मंत्री खुद मौजूद थे। टीम की तरफ से सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वेंटिलेटर की आवश्यकता वाले गंभीर रोगियों के लिए कोई सरकारी सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  कोरोना वायरस : पंजाब में नौ दिन में गंभीर संक्रमितों की संख्या 50 फीसदी बढ़ी, अब तक 7672 मरीजों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी गंभीर रोगियों को पटियाला भेजा जा रहा है। जबकि निजी अस्पताल में वेंटिलेंटर की सुविधा है लेकिन वहां पर जगह तक नहीं मिल पा रही है। टीम का यहां तक कहना है कि महामारी से निपटने के लिए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, वह भी सिर्फ कागजों में ही है। असल स्थिति काफी अलग है। वहीं, मुलाजिमों की कमी के चलते कोरोना को रोकने संबंधी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग प्रोग्राम में भी कमी आ रही है। इतना ही नहीं टीम ने कोविड के मरीजों के इलाज को लेकर मोहाली जिला प्रशासन व चंडीगढ़ प्रशासन में उचित तालमेल स्थापित किया।


प्रशासन का दावा- इंतजाम पूरा
इस मामले में मोहाली के डीसी गिरीश दियालन का कहना है कि रिपोर्ट में जिन मुद्दों को उठाया गया था, उनका जवाब दिया गया है। जहां तक गंभीर मरीजों की सुविधा का संबंध है। मोहाली सिविल अस्पताल अभी तक निर्माणाधीन है। वहीं, ऐसे केसों को जिला प्रशासन की तरफ से पटियाला भेजा जाता है। इस संबंधी सारा काम एक योजना के तहत किया जाता है। इसके अलावा जिले के सारे प्राइवेट अस्पताल को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड की देखभाल के लिए बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई जाए। साथ ही इलेक्टिव सर्जरी को रोकने के आदेश दिए गए हैं। यहां तक गंभीर मरीजों के इलाज को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही रही।

ऐसे बढ़ा कोविड मरीजों का आंकड़ा
करीब एक महीने में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ा है। करीब 33 दिनों में साढ़े बारह हजार नए केस आए हैं। वहीं, सौ से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। कोरोना से मौत मामले में मोहाली ट्राइसिटी में पहले स्थान पर है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा : पांचवीं-आठवीं और 10वीं के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा में होंगे प्रमोट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed