फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration make all major roads of city as no stopping and no parking zones

Chandigarh: चंडीगढ़ में अब सड़कों पर गाड़ी रोककर खड़े होना पड़ेगा भारी, सीधे कटेगा चालान

Thu, 28 Jul 2022 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 02:06 AM IST
सार

जिला स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया कि शहर के सभी राउंड अबाउट पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएंगे ताकि रात के समय लोगों को दूर से ही चौक नजर आए। कई चौक को री-डिजाइन करने का भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Chandigarh administration make all major roads of city as no stopping and no parking zones
चंडीगढ़ में सड़कों पर खड़े वाहन। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ के सभी प्रमुख मार्गों को यूटी प्रशासन नो स्टॉपिंग व नो पार्किंग जोन बनाने जा रहा है। इनमें मध्य मार्ग के साथ दक्षिण, जन, हिमालय, पूर्व मार्ग और उद्योग-सरोवर पथ शामिल हैं। इन सड़कों पर गाड़ी रोककर खड़े होने पर चालान काटा जाएगा। यह फैसला बुधवार को हुई जिला स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने की।

विज्ञापन


बैठक की शुरुआत में पिछली बार लिए गए फैसलों की एक्शन टेकन रिपोर्ट पर प्रेजेंटेशन दी गई। कहा गया कि जिन जगहों पर हादसे होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है, वहां टेबल टॉप बनाया जा रहा है। बैठक में सेक्टर-17 के जीर्णोद्धार के लिए बनाई गई समग्र योजना को भी मंजूरी दे दी गई। फैसला लिया गया कि शहर के सभी राउंड अबाउट पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएंगे ताकि रात के समय लोगों को दूर से ही चौक नजर आए। कई चौक को री-डिजाइन करने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि नए डिजाइन से हादसों में कमी आएगी। वर्तमान में भी कई चौक को दोबारा बनाया जा रहा है। वी-2 और वी-3 सड़कों की डिवाइडिंग पर स्ट्रांग आयरन ग्रिल लगाए जाएंगे। सलाहकार धर्मपाल ने आदेश दिए हैं कि गलत जगह पार्किंग करने वालों पर सख्ती बरती जाए। उन्होंने सभी विभागों को आदेश दिए हैं कि बैठक में पास हुए सभी मुद्दों पर जल्द काम शुरू कर दिया जाए। बैठक में गृह सचिव नितिन कुमार यादव, वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े, डीसी विनय प्रताप सिंह, एसएसपी ट्रैफिक, परिवहन विभाग के निदेशक, टाउन प्लानर रोड सेफ्टी एंड सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट इंजीनियर नवदीप असीजा और चंडीगढ़ रोड सेफ्टी सोसाइटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सड़क बनेंगे नो स्टॉपिंग-नो पार्किंग जोन

बैठक में फैसला लिया गया कि मध्य मार्ग पर ढिल्लों बैरियर से पीजीआई व सारंगपुर बैरियर, दक्षिण मार्ग पर जीरकपुर बैरियर से धनास मिल्क कॉलोनी लाइट प्वाइंट, उद्योग पथ पर आईटीआई लाइट प्वाइंट सेक्टर-14/15/24/25 राउंड अबाउट, जन मार्ग पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चौक से लेकर सेक्टर 42/43-52/53 राउंड अबाउट, हिमालय मार्ग पर सेक्टर-4/5/8/9 चौक से लेकर सेक्टर-51/52 लाइट प्वाइंट, पूर्व मार्ग पर बापूधाम लाइट प्वाइंट से लेकर फैदां बैरियर लाइट प्वाइंट, सरोवर पथ पर सेक्टर-5/6 की डिवाइडिंग रोड से कॉलोनी नंबर-5 लाइट प्वाइंट तक की सड़क को नो स्टॉपिंग और नो पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा। इसके तहत अगर कोई भी वाहन चालक इन सड़कों पर गाड़ी खड़ी करेगा तो उसका चालान किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इन सड़कों पर ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने के लिए ही यह व्यवस्था बनाई गई है।

महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

फैसला लिया गया है कि शहर की सड़कों पर लेफ्ट लेन को बस, ट्रक, टैक्सी और व्यावसायिक वाहनों के लिए रिजर्व किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को हेलमेट अनिवार्य करने के लिए चंडीगढ़ मोटर व्हीकल एक्ट में भी संशोधन किया जाएगा। पैदल चलने वाले लोगों के लिए क्रॉसिंग की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। शहर के सभी मुख्य रास्तों, चौक और पैदल चलने वाले रास्तों पर मार्किंग की जाएगी। बैठक में पार्किंग पॉलिसी पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि पार्किंग पॉलिसी की शुरुआत सेक्टर-35 22 और 15 से पायलट बेसिस पर की जा रही है। इसका मकसद शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करना है। पार्किंग में दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था बनाई जाएगी। वहां पर एक स्टीकर चिपकाया जाएगा, जिस पर लिखा होगा कि यह जगह दिव्यांगों की वाहन पार्किंग के लिए है। स्कूल-अस्पताल के बाहर स्पीड के साइन बोर्ड के साथ-साथ नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed