{"_id":"5c5f277cbdec227395217a49","slug":"central-health-minister-jp-nadda-reached-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का एलान, देशभर में 18 नए मेडिकल कॉलेज और खोले जाएंगे 16 एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का एलान, देशभर में 18 नए मेडिकल कॉलेज और खोले जाएंगे 16 एम्स
Sun, 10 Feb 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए देश में 16 नए एम्स खोले जा रहे हैं। इसमें मरीजों को सुपरस्पेशियलिटी सेवाएं देना सरकार का मुख्य उददेश्य है। इन संस्थानों में 6 हजार से ज्यादा विशेषज्ञ फैकल्टी की जरूरत होगी, जो खासतौर पर चंडीगढ़ पीजीआई और एम्स दिल्ली से पासआउट होने वाले युवा विशेषज्ञों से पूरी की जाएगी। इसके अलावा देश में 18 नए मेडिकल कालेज खोलने के साथ एमबीबीएस और एमडी की सीटों में इजाफा किया जा रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई के 35वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को जेपी नड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित करने के बाद कहा कि देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में दिव्यांग हेल्थ केयर को लागू कर एक साथ कई बीमारियों को कम लागत में ठीक करने की योजना से करोड़ों लोगों को फायदा हो रहा है। इसमें देश के लाखों हेल्थ सेंटरों को वेलनेस सेंटरों में तब्दील कर एक छत के नीचे कई रोगों की स्क्रीनिंग की सुविधा को प्रदान कर देश के लोगों को रोगमुक्त करने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गंभीर (नान कम्युनिकेवल) रोगों की जांच समय पर हो जाए तो फैलने से रोका जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में अब तक 50 हजार हेल्थ सेंटरों को वेलनेस सेंटरों में तब्दील किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पीजीआई देश में मरीजों को बेहतर उपचार देने वाले टॉप चिकित्सा संस्थानों में से एक है।
विज्ञापन
संस्थान की फैकल्टी को बधाई दी कि उन्होंने देश में आज तक सैकड़ों विभिन्न विषयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण देकर उच्च संस्थानों में पहुंचाया है। इससे पूर्व संस्थान के निदेशक प्रो. जगतराम ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान में कैंसर के रोग का उपचार करने वाली वर्ल्ड तकनीक पीजीआई के पास है और देश में ऐसी तकनीक कहीं नहीं है।
उन्होंने कहा कि संस्थान की फैकल्टी एवं छात्रों की ओर से मरीजों के रोगों के उपचार के साथ गंभीर रोगों पर शोध कार्य करने पर फोकस रहता है, जिसके परिणाम स्वरूप संस्थान देश के टॉप संस्थानों में से एक है।