फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central government gave 20 ventilators to Chandigarh

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को दिए 20 वेंटीलेटर

Sun, 16 May 2021 12:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Central government gave 20 ventilators to Chandigarh
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों के लिए 20 अतिरिक्त वेंटिलेटर भिजवाए हैं। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने समय पर की गई इस मदद के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है। उनके सलाहकार मनोज परिदा ने कहा है कि इससे शहर के गंभीर मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी। वेंटिलेटर के अलावा यूटी प्रशासन ने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने व ऑक्सीजन कन्संट्रेटर आदि की भी मांग की थी। जिस पर केंद्र सरकार की तरफ से प्रशासन के अधिकारियों को बताया गया है कि शहर के लिए 89 कन्संट्रेटर भी जल्द भेजे जाएंगे। हालांकि प्रशासन के अधिकारियों ने अभी यह तय नहीं किया है कि 89 कन्संट्रेटर का इस्तेमाल कहां किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक चंडीगढ़ प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed