फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Center invites eight vendors, will be special guests in Republic Day parade

Chandigarh News: आठ वेंडरों को केंद्र का न्यौता, गणतंत्र दिवस परेड में होंगे विशेष मेहमान

Wed, 24 Jan 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Center invites eight vendors, will be special guests in Republic Day parade
चंडीगढ़। पहली बार शहर के आठ वेंडर और उनके परिजन देश की विकास यात्रा को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देखेंगे। भारत सरकार ने उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ऐसे में ये वेंडर गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। सरकार की तरफ से वेंडरों को दिल्ली में शहीद
विज्ञापन

स्मारक का दौरा कराया जाएगा और
उनके लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ तालकटोरा स्टेडियम में डिनर का भी आयोजन किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य सरकार की जन भागीदारी के दृष्टिकोण के अनुरूप, आम जनजीवन के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। नगर निगम की तरफ से इस दौरे की तैयारी कर ली गई है। स्टेट नोडल ऑफिसर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीएम स्व निधि योजना के तहत चंडीगढ़ नगर निगम ने लैंगिंग समानता का ध्यान रखते हुए 50 वेंडरों की सूची केंद्र को भेजी थी।
विज्ञापन

मंत्रालय ने उनमें से 10 वेंडरों का चयन किया और इन्हें कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। हालांकि चयनित एक वेंडर की इस बीच मृत्यु हो गई और एक वेंडर के परिवार में किसी की मृत्यु होने की वजह से वह कार्यक्रम में
विज्ञापन
विज्ञापन

शामिल होने में असमर्थ हैं। अन्य आठ
वेंडर अपने परिवार के साथ बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। मंत्रालय की तरफ से
इन विशेष अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
25 जनवरी को उन्हें शहीद स्मारक का दौरा कराया जाएगा और फिर रात में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ ताल कटोरा स्टेडियम में डिनर का आयोजन होगा। 26 जनवरी को सभी गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। उन्हें लाने और ले जाने के साथ बैठने की भी खास व्यवस्था की गई है। विवेक त्रिवेदी ने बताया कि यह सभी वेंडरों के लिए यह खास पल होगा। पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी कर्तव्य पथ पर देश की विकास यात्रा को देखने का गौरव प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed