फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CDR members will run from Sukhna to India Gate

सुखना से इंडिया गेट तक दौड़ेंगे सीडीआर के सदस्य

Sat, 14 Dec 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
CDR members will run from Sukhna to India Gate
चंडीगढ़। दौड़ने का जुनून जब किसी पर चढ़ता है तो वह उतरता नहीं बल्कि चढ़ता जाता है। तीन साल पहले दौड़ने के शौकीन जब कुछ लोगों ने चंडीगढ़ डिस्टेंस रनर (सीडीआर) संस्था बनाई तो उन्होंने सोचा नहीं होगा कि उनके साथ लोगों का एक समूह जुड़ जाएगा। सीडीआर के साथ 260 एक्टिव मेंबर हैं और सोशल मीडिया पर ढाई हजार से ज्यादा फालोवर्स। सीडीआर समय-समय पर दौड़ संबंधित कार्यक्रम आयोजित करता आया है। ऐसा एक आयोजन 21 दिसंबर को होगा, हालांकि यह थोड़ा अलग और विशेष भी है।
विज्ञापन

यह दौड़ सुखना लेक से इंडिया गेट तक रहेगी। इसमें 25 लोग शामिल होंगे। रिले दौड़ होने के कारण इसके लिए तीन-तीन लोगों का एक ग्रुप बनाया गया है। हर ग्रुप के सदस्य को कम से कम 20 किमी की दौड़ लगानी आवश्यक है। ग्रुप के एक्टिव मेंबर अशोक गिरी ने बताया कि इस दौड़ का मुख्य मकसद फिट इंडिया कैंपेन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। करीब 260 किमी की दौड़ के लिए हर प्रतिभागी ने अच्छी तैयारी की है और उनमें उत्सुकता भी है। रात के वक्त ठहराव पानीपत में रखा गया है। धुंध होने की वजह से रात के वक्त दौड़ना ठीक नहीं रहेगा। सभी प्रतिभागी रात के वक्त आराम करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक ने बताया कि उनके ग्रुप में 16 साल से लेकर 70 साल की उम्र तक के लोग शामिल हैं। लोगों में धीरे-धीरे दौड़ के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। अब शहर में दौड़ संबंधित कई सारे कार्यक्रम भी आयोजित होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed