{"_id":"645e85040b63eb418705c2f7","slug":"cbse-result-2023-know-about-tricity-toppers-of-cbse-10th-and-12th-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 2023: 10वीं में जसीसजोत, 12वीं में कबीर, ध्वनि, मेघा और आरुषि ने किया ट्राइसिटी टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result 2023: 10वीं में जसीसजोत, 12वीं में कबीर, ध्वनि, मेघा और आरुषि ने किया ट्राइसिटी टॉप
Sat, 13 May 2023 12:02 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 13 May 2023 12:02 AM IST
सार
खास बात यह है कि ये तीनों ही सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय के विद्यार्थी हैं। कॉमर्स संकाय में ध्वनि बंसल ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर ट्राइसिटी टॉप किया है जबकि 99.2 प्रतिशत अंक लेकर मेघा तयाल कला संकाय और 98.6 प्रतिशत अंक लेकर आरुषि सूरी मेडिकल संकाय में ट्राइसिटी टॉपर बनीं हैं।
विज्ञापन
भवन विद्यालय में जश्न मनाते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे 12वीं और करीब ढाई घंटे बाद 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। खबर मिलते ही ट्राइसिटी के विद्यार्थी अपने-अपने स्कूलों में पहुंच गए और पास होने पर एक दूसरे को बधाई देकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
भवन विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला के जसीसजोत ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवीं में ट्राइसिटी टॉप किया है। वहीं, मोहाली स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल फेज-10 की दो छात्राओं सहज और माहिरा 99.6 अंक हासिल कर ट्राइसिटी में संयुक्त रूप से सेकंड टॉपर रहीं हैं।
विज्ञापन
12वीं नॉन मेडिकल में भवन विद्यालय पंचकूला के ही कबीर संधू 99.4 प्रतिशत अंक लाकर ट्राइसिटी टॉपर बने हैं। उनके अलावा कॉमर्स, कला और मेडिकल तीनों संकाय में चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने ट्राइसिटी टॉप किया है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि ये तीनों ही सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय के विद्यार्थी हैं। कॉमर्स संकाय में ध्वनि बंसल ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर ट्राइसिटी टॉप किया है जबकि 99.2 प्रतिशत अंक लेकर मेघा तयाल कला संकाय और 98.6 प्रतिशत अंक लेकर आरुषि सूरी मेडिकल संकाय में ट्राइसिटी टॉपर बनीं हैं।