फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI raids CP-6 of UT Engineering Department, documents of football ground seized

Chandigarh News: यूटी इंजीनियरिंग विभाग के सीपी-6 में सीबीआई की दस्तक, कब्जे में लिए फुटबॉल ग्राउंड के दस्तावेज

Wed, 07 Aug 2024 04:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
CBI raids CP-6 of UT Engineering Department, documents of football ground seized
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के फुटबॉल ग्राउंड को तिरंगा पार्क में बदलने के विवाद में अब सीबीआई की एंट्री हो गई है। मंगलवार को सीबीआई की टीम ने यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के सीपी-6 में दस्तक दी और फुटबॉल ग्राउंड से संबंधित सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीबीआई की यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर हुई है। वहीं, यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑडिट पैरा के जवाब को लेकर सीबीआई ने दस्तावेज लिए हैं। हालांकि, फुटबॉल ग्राउंड को तिरंगा पार्क में बदलने पर हुआ विवाद पुराना है। इसी वर्ष अप्रैल माह में स्पोर्ट्स प्लेयर्स पेरेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट आरडी अत्री और अन्य पदाधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कई आरोप लगाए थे। कहा था कि फेडरेशन ने आरटीआई के माध्यम से कई जानकारियां एकत्रित की हैं। सेक्टर-17 के फुटबॉल ग्राउंड को तिरंगा पार्क में बदलने पर करीब 11 करोड़ खर्च किए गए हैं। पहले यहां राष्ट्रीय स्तर के मैच होते थे लेकिन अब अभ्यास के मैच भी नहीं हो सकते। आरोप लगाया था कि इस मैदान को बदलने की शक्ति किसी के पास नहीं थी लेकिन बावजूद इसका नक्शा बदल दिया गया। इसके अलावा भी कई अन्य आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed