फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI interrogates Fire Station Fire Officer at BSNL Guest House

बीएसएनल गेस्ट हाउस में सीबीआई ने फायर स्टेशन फायर ऑफिसर से की पूछताछ

Sat, 28 May 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
CBI interrogates Fire Station Fire Officer at BSNL Guest House
चंडीगढ़। 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार आरोपी स्टेशन फायर ऑफिसर (एसएफओ) सुरजीत सिंह से सीबीआई ने रात तीन बजे तक पूछताछ की। सेक्टर-43 स्थित बीएसएनएल गेस्ट हाउस में हुई पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में किसी और की भूमिका से इंकार किया। सीबीआई ने आरोपी को शुक्रवार को सीबीआई अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, वीरवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने सीबीआई टीम को घेर लिया था। बाद में सीबीआई उसे वहां से लेकर बीएसएनल गेस्ट हाउस पहुंची। जहां रात तीन बजे तक उससे पूछताछ की गई। वहीं, आरोपी के घर से कई दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है। इन दस्तावेजों की सीबीआई जांच कर रही है। बता दें कि सीबीआई ने वीरवार शाम को सेक्टर-38 के एसएफओ सुरजीत सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा था। आरोपी मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के हस्ताक्षर करवाकर जल्द अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिलवाने के नाम पर रुपये ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed