फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI court will give its verdict tomorrow in the bribery case of Punjab Roadways employees

Chandigarh News: पंजाब रोडवेज के कर्मियों को रिश्वतकांड में कल फैसला सुनाएगी सीबीआई कोर्ट

Tue, 11 Mar 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
CBI court will give its verdict tomorrow in the bribery case of Punjab Roadways employees
चंडीगढ़। मई 2017 में सीबीआई की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए पंजाब रोडवेज के दो कर्मचारियों को 12 मार्च को कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। इस मामले में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई कोर्ट में सभी पक्षों की गवाही पूरी हो गई है।
विज्ञापन


सीबीआई कोर्ट ने पंजाब परिवहन विभाग के कर्मचारी सरवन कुमार भाटिया और दमनदीप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में आरोप तय किए थे। सरवन कुमार भाटिया विभाग में सहायक थे, जबकि दमनदीप सिंह अनुबंध के आधार पर काम कर रहे थे। सीबीआई ने नयागांव निवासी कमल कुमार की शिकायत पर 5 मई 2017 को मामला दर्ज किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरवन कुमार भाटिया ने 16 हजार रुपये की फीस और प्रतिदिन 50 रुपये विलंब शुल्क का जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सरवन भाटिया से अपनी वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए अतिरिक्त शुल्क न लेने का आग्रह किया। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी को 18,300 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने दावा किया कि भाटिया आवेदकों से नकद में शुल्क लेने का हकदार नहीं था। आवेदक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं और सरवन का काम ऑनलाइन भुगतान की रसीद के साथ आवेदक की फाइल को आगे बढ़ाना था
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed