फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI conducted raids at several locations but found nothing: Dhaliwal

सीबीआई ने कई जगहों पर रेड की पर कुछ हाथ नहीं लगा : धालीवाल

Thu, 08 Oct 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
CBI conducted raids at several locations but found nothing: Dhaliwal
बोले, सीएम मान को बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन

रैलियों में भाजपा को नहीं मिल रहा लोगों का साथ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सीएक भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश रच रही है। यही कारण है कि केंद्रीय एजेंसियों से रेड करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कई जगहों पर रेड की पर फिर भी एजेंसी के हाथ कुछ नहीं लगा है। धालीवाल बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा को पंजाब के चुने हुए मुख्यमंत्री को परेशान करने की कोशिश के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाबी सीबीआई या ईडी के दबाव से नहीं डरते है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हाल ही में पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ अभियान शुरू किया था, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के सीनियर नेताओं को राज्य में लाया गया लेकिन बावजूद इसके भाजपा को लोगों का साथ नहीं मिला। अपनी रैलियों और यात्राओं असफल रहने के बाद वह अब पंजाब में डर का माहौल बनाने के लिए सीबीआई और ईडी का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में दूसरी पार्टियों के नेताओं को लेकर आई, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों भी पंजाब लाए लेकिन कुछ भी काम नहीं आया क्योंकि पंजाबियों ने भाजपा की राजनीति को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed