फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI conducted raid at the residence of a liquor businessman in Ludhiana

पंजाबः लुधियाना में शराब कारोबारी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

Wed, 06 Nov 2019 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Nov 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
CBI conducted raid at the residence of a liquor businessman in Ludhiana
लुधियाना में सीबीआई ने की छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला

शराब कारोबारी चन्नी बजाज के घर पर मंगलवार सीबीआई ने छापामारी की है। सुबह ही सीबीआई टीम ने चन्नी बजाज के सराभा नगर स्थित घर को घेर लिया। इसके बाद किसी व्यक्ति को अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं है। सुबह से सीबीआई के अधिकारी घर की तलाश लेने में जुटे है।

विज्ञापन


सीबीआई टीम ने कुछ दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। वही चन्नी बजाज के अन्य पारिवारिक सदस्यों के घरों पर भी सीबीआई का सर्च अभियान जारी है। इस सर्च के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी जानकारी नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीबीआई ने सात हजार करोड़ रुपये बैंक घपले को लेकर 35 मामले दर्ज किए है। इस मामले को लेकर मंगलवार को देशभर में 169 जगह पर सीबीआई टीमों ने छापामारी की है। इसमें लुधियाना के शराब कारोबारी चन्नी बजाज भी शामिल है। बजाज के घर पर सीबीआई टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लगभग 20 गाड़ियों में सीबीआई अधिकारी पहुंचे थे। बजाज के संबंधित चार ठिकानों पर छापामारी की गई है। सभी जगहों से अहम दस्तावेजों को सीबीआई टीम अपने कब्जे में ले रही है। सीबीआई के हाथ क्या कुछ लगा है, इस संबंध में कोई अधिकारी जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है।

113.55 करोड़ का बैंक घपला : लुधियाना की फर्म पर मामला दर्ज

सीबीआई ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर चंडीगढ़ की शिकायत पर लुधियाना की फर्म सेल मैन्युफेक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला बैंक के साथ 113.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने पर दर्ज किया गया है। सूत्रों की माने तो अभी कई अन्य बैंकों के साथ भी विवाद चल रहा है। इसलिए संभावना व्यक्त की जा रही है कि मामला कई हजार करोड़ रुपये का है।

फिलहाल सीबीआई ने नई दिल्ली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मंगलवार सुबह सीबीआई टीम ने कंपनी के ढंडारी खुर्द स्थित मुख्य दफ्तर और सराभा नगर स्थित रिहायशी ठिकानों पर छापामारी की है। सीबीआई अधिकारी कंपनी के दस्तावेजों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर संतोष दुलार ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया कि लुधियाना के ढंडारी खुर्द, जीटी रोड स्थित मैसर्ज सेल मैन्युफेक्चरिंग कंपनी लिमिटेड का दफ्तर है। 

इस कंपनी को बैंक की तरफ से क्रेडिट सुविधा दी गई थी लेकिन कंपनी के डॉयरेक्टर ने क्रेडिट सुविधा का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। बैंक ने कंपनी, कंपनी के अधिकारी नवनीत गुप्ता, अश्वनी कुमार, परमजीत कौर, नीरज सलूजा, धीरज सलूजा, राम सलूजा, प्रेम कुमार, विनोद कुमार गोयल, कंवलनैन सिंह कंग, रंजन मदान, अमित नारंग, जोगिंदर कुमार गुप्ता और अज्ञात पब्लिक सर्वेंट के खिलाफ यह शिकायत सीबीआई को दी। सीबीआई ने बैंक की शिकायत पर 120 बी, 403 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed