फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI caught JE taking bribe of Rs 30 thousand by setting a trap

Chandigarh News: सीबीआई ने ट्रैप लगाकर जेई को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा

Wed, 26 Feb 2025 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
CBI caught JE taking bribe of Rs 30 thousand by setting a trap
मनीमाजरा। सीबीआई ने मंगलवार को मनीमाजरा बिजली विभाग के ऑफिस में ट्रैप लगाकर एक जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोचा। सूत्रों के अनुसार जेई सुखविंदर सिंह को मनीमाजरा के मोहल्ला समाधिगेट निवासी एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये लेते हुआ गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई देर शाम तक जेई के ऑफिस में उसे बैठकर उससे पूछताछ करके उसके ऑफिस की छानबीन करती रही। टीम ने ऑफिस के अंदर खड़ी जेई की गाड़ी को खोलकर अंदर भी छानबीन की। इस मामले में सीबीआई ने विभाग को तो सूचना दे दी है।
विज्ञापन

सूत्रों से पता चला है कि जेई सुखविंदर सिंह मीटर लोड को लेकर रुपये मांग रहा था, जिसमें जेई ने शिकायतकर्ता से 50 हजार की मांग रखी थी, लेकिन बाद में सौदा तीस हजार रुपये में तय हुआ था। इसी पैसे को देने शिकायतकर्ता मंगलवार दोपहर को ढाई बजे मनीमाजरा बिजली विभाग के ऑफिस पहुंचा और उसके बाद वहीं पहली मंजिल पर उसके ऑफिस पहुंच कर पैसे दिए, जिसके बाद एक दम से सीबीआई की टीम ने उसे ऊपर से पकड़ लिया। वहीं इस घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी सारे डरे हुए है, क्योंकि अभी इसी महीने बिजली विभाग को प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed