{"_id":"59dd9fa94f1c1bd0538b6ee5","slug":"cbi-asked-questions-to-ram-rahim-in-ranjit-singh-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBI ने सुनारिया जेल में राम रहीम से की पूछताछ, पसीना पोंछता रहा बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI ने सुनारिया जेल में राम रहीम से की पूछताछ, पसीना पोंछता रहा बाबा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। सीबीआई टीम ने रोहतक सुनारिया जेल पहुंचकर बाबा से पूछताछ की है। करीब 3 घंटे यह पूछताछ चली और इस दौरान राम रहीम पसीना पोंछता रहा।
जेल सूत्रों के मुताबिक, हालांकि राम रहीम किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाया, लेकिन सीबीआई टीम की इस मुलाकात ने उसकी हालत खराब कर दी। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम गोपनीय तरीके से रोहतक जेल पहुंची और बाबा से रणजीत सिंह व पत्रकार छत्रपति मर्डर केस व साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के संबंध में पूछताछ की।
बता दें कि डेरामुखी पर अनुयायियों को नपुंसक बनाने के आरोप पहले से लगे हुए हैं और इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। इसी जांच के तहत राम रहीम से पूछताछ की गई और टीम दोबारा भी राम रहीम से पूछताछ कर सकती है।

राम रहीम ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की
राम रहीम
साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा के खिलाफ राम रहीम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जो स्वीकार कर ली गई है और सीबीआई को नोटिस दे दिया गया है। राम रहीम ने याचिका दाखिल करते हुए सजा रद्द करने की मांग की है।
डेरामुखी की अपील रजिस्ट्री से क्लीयर हो गई थी और इस पर सोमवार को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान डेरा प्रमुख के वकील की तरफ से जुर्माने की राशि पर रोक की अंतरिम राहत देने की भी मांग की गई। कोर्ट ने इस मांग को अस्वीकार करते हुए जुर्माने व मुआवजे की 30 लाख की राशि सीबीआई कोर्ट में जमा करवाने को कहा है।
राम-रहीम ने सीनियर एडवोकेट एसके गर्ग नरवाना के जरिये हाईकोर्ट में अपील दायर कर कहा है कि इस मामले में सीबीआई अदालत ने बिना उचित साक्ष्यों और गवाहों के उसको दोषी ठहरा सजा सुना दी है जो कानूनी प्रक्रिया के अनुसार गलत है।