फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI asked for two weeks' time in judge note scandal

Chandigarh News: जज नोटकांड में सीबीआई ने मांगा दो हफ्ते का समय

Tue, 26 Nov 2024 07:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
CBI asked for two weeks' time in judge note scandal
चंडीगढ़। करीब 16 साल पुराने जज नोटकांड में 15 लाख की रिश्वत मामले में सीबीआई अदालत में सोमवार को सुनवाई हुई। इस मामले में फैसले को लेकर दोनों पक्षों के बीच फाइनल बहस होनी थी लेकिन उससे पहले ही जांच एजेंसी ने अर्जी दायर कर दो हफ्ते का अतिरिक्त समय मांगा। सीबीआई इस मामले में कुछ गवाहों के बयान दोबारा करवाना चाहती है। वह हाईकोर्ट की सिंगल बेंच सेे याचिका खारिज होने के बाद डबल बेंच का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 9 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पंचकूला के एक प्लॉट के केस में एकतरफा फैसला देने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की जज निर्मल यादव के नाम पर 15 लाख रुपये की रिश्वत ली गई थी। नाम की गलती के चलते महाधिवक्ता संजीव बंसल का मुंशी प्रकाश राम यह पैसे लेकर हाईकोर्ट की न्यायाधीश निर्मलजीत कौर की कोठी पर चला गया था। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में हाईकोर्ट के जस्टिस निर्मल यादव समेत पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल संजीव बंसल, बिल्डर राजीव गुप्ता, दिल्ली के बिजनेसमैन रविंदर सिंह भसीन और निर्मल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था लेकिन बाद में मामला सीबीआई के पास ट्रांसफर हो गया था। इस मामले में सीबीआई अदालत में दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के साथ ट्रायल पूरा हो चुका है लेकिन बीच में यह मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चला गया था। इस मामले में सीबीआई अदालत को हाईकोर्ट की कार्रवाई पूरी नहीं होने तक फैसला देने पर रोक लगा दी गई थी। इस मामले में अदालत ने जस्टिस निर्मल यादव को अदालत में पेश होने पर पूर्णता रोक लगा रखी है और नामजद आरोपी संजीव बंसल की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed