{"_id":"69cbbf679387f876d10b2329","slug":"cbi-arrests-chandigarh-police-constable-for-accepting-bribe-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिस का हवलदार गिरफ्तार: सीबीआई ने लगाया था ट्रैप, सेक्टर-26 मंडी में रेहड़ी वाले से ले रहा था घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पुलिस का हवलदार गिरफ्तार: सीबीआई ने लगाया था ट्रैप, सेक्टर-26 मंडी में रेहड़ी वाले से ले रहा था घूस
Tue, 31 Mar 2026 06:04 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:04 PM IST
सार
चंडीगढ़ पुलिस की खाकी एक बार फिर से दागदार हुई है। सीबीआई ने हवलदार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हवलदार एक रेहड़ी वाले से रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में तैनात हलवदार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हवलदार रेहड़ी वाले से रिश्वत ले रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए सीबीआई ने ट्रैप लगाया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर 26 स्थित सब्जी मंडी में रेहड़ी वाले से रिश्वत लेते हुए चंडीगढ़ पुलिस के हवदार को सीबीआई ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हवलदार सुनील के तौर पर हुई है। वह रेहड़ी वाले से मंथली ले वसूल रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोपी के बारे में सीबीआई को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी में अवैध तरीके से रेहड़ी लगाई हुई थी, जिसकी एवज में बीट इंचार्ज सुनील उससे हर महीने रिश्वत वसूल रहा था। परेशान होकर रेहड़ी संचालक ने सीबीआई को शिकायत दी थी।
विज्ञापन