फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI appeal to transfer Dingrhedi gangrape case in Panchkula

डिंगरहेड़ी गैंगरेप केस को पंचकूला ट्रांसफर करने की अपील

Wed, 08 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 08 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
CBI appeal to transfer Dingrhedi gangrape case in Panchkula
- फोटो : Demo Pic
डिंगरहेड़ी (मेवात) में हत्या और सामूहिक दुराचार के मामले की जांच सीबीआई से करवाने के हरियाणा सरकार के आदेश के बाद सीबीआई ने इस केस को नूह कोर्ट से सीबीआई कोर्ट पंचकूला ट्रांसफर करने की मांग की है। सीबीआई की इस अपील पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार सहित सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मामले में सीबीआई की दिल्ली शाखा ने पांच दिसंबर को केस दर्ज किया था। इस केस पर अभी नूह की अदालत में सुनवाई चल रही है। 25 अगस्त को कुछ लोग जबरन एक घर में घुस गए थे। परिवार के सभी सदस्य उस समय सो रहे थे। इस दौरान घर के बाहर सो रहे लोगों से हमलावरों ने मारपीट की और फिर उन्हें बांध दिया। इसके बाद घर में मौजूद महिलाओं के साथ दुराचार की घटना हुई। आरोप है कि घर में लूटपाट भी की गई। 
विज्ञापन


मामले में एसआईटी गठित की गई, लेकिन मामले की बेहतर तरीके से जांच न होने की बात कही गई। याचिका हाईकोर्ट पहुंची तो याची ने बताया कि इस बारे में 36 बिरादरी ने महापंचायत भी आयोजित की, जिसमें पीड़ितों को 50 लाख का मुआवजा और नौकरी देने की मांग की गई। मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी अपील की गई है। भारी दबाव के चलते हरियाणा सरकार ने यह केस सीबीआई को रेफर कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed