फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI agreed on IG Zaidi's petition

आईजी जैदी की याचिका पर सीबीआई ने जताई सहमति

Fri, 06 Nov 2020 01:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
CBI agreed on IG Zaidi's petition
चंडीगढ़। गुड़िया मर्डर केस के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में सीबीआई व तीन अन्य आरोपियों ने वीरवार को अपना जवाब दाखिल किया। इन सभी ने अदालत में उपस्थित होकर सुनवाई करने पर सहमति जताई है। दरअसल, सस्पेंड आईजी जहूर जैदी ने सीबीआई अदालत में याचिका दायर कर कोर्ट में उपस्थित होकर सुनवाई करने की मांग उठाई थी। इस पर सीबीआई अदालत ने सीबीआई व अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था।
विज्ञापन

अदालत को बताया कि अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की गई थी, लेकिन अभी तक गवाहों का एग्जामिनेशन भी नहीं हो पाया है। तीन गवाहों को एग्जामिनेशन के लिए 17 मार्च को और दो गवाहों को 18 मार्च को समन किए गए थे, लेकिन इनका एग्जामिनेशन नहीं हो सका। अब मामले की अगली सुनवाई 9 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि जुलाई 2017 में शिमला स्थित कोटखाई के एक स्कूल की स्टूडेंट लापता हो गई थी। दो दिन बाद जंगल से उसका शव मिला था। इस मामले में एसआईटी ने एक स्थानीय युवक समेत पांच मजदूरों को गिरफ्तार किया। इनमें सूरज नाम का एक नेपाली युवक भी शामिल था। कोटखाई थाने में 18 जुलाई 2017 को सूरज की मौत हो गई। सीबीआई जांच में सामने आया कि पुलिस के टॉर्चर से ही सूरज की मौत हुई थी। इस केस में सीबीआई ने आईजी जहूर एच जैदी, एसपी डीडब्ल्यू नेगी, ठयोग डीएसपी मनोज जोशी, कोटखाई के पूर्व एसएचओ राजिंदर सिंह, एएसआई दीप चंद, हेड कांस्टेबल सूरत सिंह, मोहन लाल, रफीक अली और कांस्टेबल रंजीत को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed