{"_id":"5fee3a4b8ebc3e3c4d57ad0e","slug":"cb-ojha-will-take-charge-today-as-chief-engineer-of-administration-chandigarh-news-pkl399108945","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के मुख्य अभियंता की कुर्सी आज संभालेंगे सीबी ओझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के मुख्य अभियंता की कुर्सी आज संभालेंगे सीबी ओझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सीबी ओझा यूटी प्रशासन के मुख्य अभियंता की कुर्सी शुक्रवार को संभाल लेंगे। प्रशासन ने बीते मंगलवार को उन्हें अधीक्षक अभियंता से पदोन्नत कर मुख्य अभियंता के पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। पूर्व मुख्य अभियंता मुकेश आनंद को सेवा विस्तार दिलाने के लिए शहर की सांसद किरण खेर ने काफी कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला।
नवनियुक्त मुख्य अभियंता सीबी ओझा ने कहा कि जो भी प्रस्ताव कोरोना की वजह से प्रभावित हुए हैं, उन्हें रफ्तार देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा शहर में विकास के कार्य पहले की ही तरह जारी रहेंगे। गौरतलब है कि सांसद किरण खेर की ओर से पूरा प्रयास किया गया था कि मुकेश आनंद को बतौर मुख्य अभियंता सेवा विस्तार दिया जाए। उन्होंने इस संबंध में 17 दिसंबर को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को भी एक पत्र लिखा था और ट्रिब्यून फ्लाईओवर का हवाला देकर उन्हें सेवा विस्तार देने की बात कही थी। खेर ने कहा था कि ट्रिब्यून फ्लाई ओवर उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए मुकेश आनंद ने बहुत मेहनत की है। उन्हें इस प्रोजेक्ट की सभी बारिकियां मालूम हैं, इसलिए उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया जाए। हालांकि पंजाब सर्विस रूल्स के नए नियमों के मुताबिक सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार नहीं दिया जा सकता है। इसलिए यह माना जा रहा था कि मुकेश आनंद को किरण खेर के समर्थन के बाद भी सेवा विस्तार नहीं मिलेगा और आखिरकार हुआ भी वही। गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन कर्मचारियों की सेवाओं से जुड़े नियमों के लिए पंजाब सर्विस रूल्स को फॉलो करता है।