फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cataract operations will be free in government and listed private hospitals

Chandigarh News: सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त होंगे मोतियाबिंद ऑपरेशन

Fri, 08 Nov 2024 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cataract operations will be free in government and listed private hospitals
-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद सीएम नायब सैनी ने किया एलान
विज्ञापन

चंडीगढ़ पीजीआई की तर्ज पर रोहतक पीजीआई में टेली-परामर्श सेवा शुरू करने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के संकल्प पत्र के दो प्रमुख वादों को पूरा करते हुए वीरवार को एक बड़ी स्वास्थ्य सेवा पहल की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्यभर के सभी 26 सरकारी अस्पतालों और 15 सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा। इसके अलावा सीएम ने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में सफल टेलीमेडिसिन सेवाओं की तर्ज पर पीजीआईएमएस रोहतक में विशेषज्ञों द्वारा टेली-परामर्श सेवाएं शुरू करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में प्रतिदिन प्राप्त होने वाली कॉल की संख्या औसतन 1,700 तक पहुंच गई है। राज्य सरकार ने कॉल्स की संख्या को बढ़ाकर 7,000 प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में पूरे हरियाणा में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में आने वालों की कुल संख्या लगभग 1 लाख प्रतिदिन है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

----------
पैसे लेने पर अस्पताल को पैनल से हटाया
आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के लिए मरीजों से नकद पैसे लेने के आरोप में कुरुक्षेत्र के अग्रवाल नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल का एमपैनलमेंट रद्द करने के आदेश दिए। सैनी ने अस्पतालों को समय पर भुगतान करने के लिए एक रिवॉल्विंग फंड स्थापित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मरीजों की सुविधा के लिए सभी अस्पतालों में होंगे टोल फ्री नंबर
सीएम ने निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ अपने निर्धारित ड्यूटी घंटों के दौरान उपलब्ध रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि समय पर सहायता प्रदान करने और रोगियों की शिकायत को दूर करने के लिए सभी सिविल अस्पतालों में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर 2024 से पहले 777 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए 718 उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी), 82 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और 25 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहित 825 स्वास्थ्य संस्थान चरणबद्ध तरीके से स्थापित किए जाएंगे।



----------



वार्डों में हाईटेक सुविधाएं हों सुसज्जित

मुख्यमंत्री ने सर्जिकल पैकेज के तहत सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत के मरीजों का इलाज कर रहे सरकारी डॉक्टरों को 20 प्रतिशत कॉर्पस फंड में से 5 प्रतिशत बोनस देने की भी मंजूरी दी। नायब सिंह सैनी ने यह भी निर्देश दिए कि नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के लिए सभी अस्पतालों के प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्डों में हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बजट का 10 प्रतिशत प्रावधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड से जुड़ा एक डिजिटल इन्वेंटरी पोर्टल प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किया जाए। यह पोर्टल आईसीयू, अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स-रे मशीन, सीटी स्कैनर आदि चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता की वास्तविक समय पर जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed