फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CAT Result... Sunidhi of Chandigarh tops Tricity with 99.5 percentile

Chandigarh News: कैट परिणाम... चंडीगढ़ की सुनिधि ने 99.5 परसेंटाइल के साथ किया ट्राइसिटी टॉप

Sat, 23 Dec 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
CAT Result... Sunidhi of Chandigarh tops Tricity with 99.5 percentile
चंडीगढ़। सेक्टर-48 निवासी सुनिधि ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) परीक्षा के पांचवीं बार में 99.5 परसेंटाइल हासिल कर ट्राइसिटी में टाॅप किया है। वहीं, गुरजोत सिंह 99.51 और साहिल जिंदल 99.03 परसेंटाइल के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



21 आईआईएम और अन्य प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों से एमबीए करने के लिए देशभर से तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। ट्राइसिटी से पांच अभ्यर्थी 99 परसेंटाइल से अधिक अंक लाए हैं। आर्यन सिंगला ने 99.37 और साहिल जिंदल 99.03 परसेंटाइल लाए हैं। अमित, प्रथम कालड़ा और आम्या के 98 परसेंटाइल से अधिक अंक हैं। अभी तक इन्हीं की जानकारी उपलब्ध हो पाई है।
विज्ञापन



मन बना लिया था इसलिए कर दिखाया
आईआईटी रुड़की से 2019 में बीटेक कर चुकीं सुनिधि ने 9 से 7 बजे की नौकरी के साथ कैट परीक्षा पास की। इससे पूर्व वह साक्षात्कार दौर तक गई, लेकिन वह पास नहीं कर सकीं। एमएनसी में नौकरी होने के बावजूद सामाजिक और पर्यावरण की ओर काम करने के लिए सुनिधि कैट परीक्षा की तैयारी करती रहीं। उन्होंने कहा कि नौकरी के साथ पढ़ाई चुनौतीपूर्ण थी लेकिन मन बना लिया था तो कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएम अहमदाबाद या कोलकाता से एमबीए करना चाहते हैं गुरजोत
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक पासआउट गुरजोत सिंह ढलीवाल कैट परीक्षा में 99.51 परसेंटाइल लाए हैं। 2023 में इंजीनियरिंग के बाद गुरजोत ने कैट की तैयारी शुरू की। उन्होंने बताया कि वह एमबीए करने वाले परिवार से पहले व्यक्ति होंगे। मैनेजमेंट में रुचि होने से सितंबर से पेपर की तैयारी की और मॉक टेस्ट हल करने पर अधिक ध्यान रहा। आईआईएम अहमदाबाद या कोलकाता से एमबीए करने की चाह है।

नौकरी के साथ करता रहा तैयारी
पर्व ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से 2023 में अर्थशास्त्र में बीए की और मोहाली में नौकरी लगने के साथ-साथ कैट की तैयारी की। पेपर के लिए जनवरी माह से पढ़ाई शुरू कर दी थी और मई महीने से पढ़ाई ज्यादा गंभीरता के साथ की और निरंतरता नहीं तोड़ी। रोज समय नहीं मिलता था इसलिए शनिवार और रविवार को अधिक ज्यादा पढ़ाई की। आशा है किन्हीं भी पुरानी आईआईएम में दाखिला हो जाए।

कोरियन ड्रामा इतवन क्लास से प्रेरित होकर की कैट की तैयारी

99.37 परसेंटाइल हासिल करने वाले आर्यन सिंगला ने कोरियन ड्रामा इतवान कक्षा से प्रेरित होकर कैट की तैयारी शुरू की। आर्यन एसडी कॉलेज से बीबीए के तृतीय वर्ष में पढ़ रहे हैं। उनके पिता जीसीजी-42 में प्रोफेसर हैं और माता गृहिणी हैं। परिवार साथ मिलकर कोरियन ड्रामा देखते हैं और ऐसे ही स्ट्रार्टअप से जुड़े कोरियन ड्रामा देखकर आर्यन ने मैनमेजमेंट में कुछ करने की ठानी और कैट परीक्षा दी।


भाई-बहन कैट परीक्षा के लिए बने प्रेरणा
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से पासआउट साहिल जिंदल ने कैट में 99.03 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। साहिल के दोनों बड़े भाई-बहन ने आईआईएफटी और आईआईएम लखनऊ से एमबीए की है। साहिल के लिए उनके भाई-बहन कैट परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरक रहे। 2022 में पासआउट साहिल ने नौकरी के साथ पेपर की तैयारी की। बेटे के अच्छे अंक लाने पर उनकी मां मंजू जिंदल बोली कि वह खुद को दुनिया की सबसे खुशनसीब मां महसूस कर रही हैं।

ट्राइसिटी से 98 से अधिक परसेंटाइल लाने वाले


नाम परसेंटाइल निवासी पढ़ाई
सुनिधि 99.59 चंडीगढ़ सेक्टर-48 आईआईटी रुड़की
गुरजोत सिंह ढलीवाल 99.51 बठिंडा पेक चंडीगढ़
पर्व 99.43 अजमेर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली
आर्यन सिंगला 99.37 सेक्टर-22चंडीगढ़ एसडी कॉलेज-32
साहिल जिंदल 99.03 पंचकूला पेक चंडीगढ़
अमित 98.67 जीरकपुर जीजीएस कॉलेज खरड़
प्रथम कालड़ा 98.47 सेक्टर-38 चंडीगढ़ थापर यूनिवर्सिटी, पटियाला
आम्या नागपाल 98.25 सेक्टर-47 चंडीगढ़ सीसीईटी-26 चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article