फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CAT, relief to Ashok Khemka, the Haryana Chief Secretary's order is stayed

मां की एलटीसी के लिए कैट पहुंचे खेमका, मुख्य सचिव के आदेश पर रोक

Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
CAT, relief to Ashok Khemka, the Haryana Chief Secretary's order is stayed
अशोक खेमका - फोटो : File Photo
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने आईएएस अशोक खेमका को राहत देते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव के आदेश पर रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार की ओर से खेमका को उनकी मां के लिए दी गई एलटीसी की राशि लौटाने के लिए कहा गया था। कैट ने इस मामले में सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 जनवरी 2017 को होगी।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने खेमका की वर्ष 2014-15 में मंजूर एलटीसी रकम लौटाने के लिए कहा था। इसके बाद सरकार के आदेश को खेमका ने कैट में चुनौती दी। पूर्व मुख्य सचिव पीके चौधरी के समय में 12,397 की यह राशि खेमका की बीमार मां को हवाई जहाज के माध्यम से कोलकाता लाने और ले जाने केलिए जारी की गई थी, जिसे सरकार ने वापस मांगी थी। सरकार ने खेमका को पत्र लिख कर एक माह के भीतर पूर्व में ली गई एलटीसी की राशि वापस करने को कहा था।
विज्ञापन


इसके अलावा 2016-17 में अपनी मां को अपनी बहन के पास हैदराबाद भेजने के लिए जो एडवांस राशि खेमका ने मांगी थी। उसके लिए भी इनकार कर दिया था। दरअसल, इस पूरे मामले में अशोक खेमका ने सरकार से अपनी बीमार मां को हवाई जहाज के माध्यम से अपनी बहन के पास भेजने के लिए एलटीसी की राशि मांगी थी। राज्य सरकार ने जब इस मामले में डीओपीटी से पूछा तो डीओपीटी ने कहा कि नियमों में इस तरह का प्रावधान नहीं है, जिसका हवाला देते हुए सरकार ने पिछली दी गई राशि भी लौटाने के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश मिलने के बाद खेमका ने आरटीआई केमाध्यम से सारे अधिकारियों को दी गई एलटीसी का रिकार्ड मांग लिया है। जिसके बाद अफसरशाही में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed