फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cash counter and goods stolen from retail store; salesman booked

Chandigarh News: रिटेल स्टोर से कैश काउंटर और सामान चोरी, सेल्समैन पर मामला दर्ज

Tue, 04 Nov 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cash counter and goods stolen from retail store; salesman booked
जीरकपुर। रिटायर्ड ब्रिगेडियर के रिटेल स्टोर से कैश काउंटर और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात को उनके स्टोर पर काम करने वाले सेल्समैन ने अंजाम दिया है। स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हुई है। आरोपी की पहचान अजय राणा निवासी प्रेम नगर लालड़ू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उसके खिलाफ रिटायर्ड ब्रिगेडियर जसवीर सिंह जसवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जसवीर सिंह निवासी सिल्वर सिटी ग्रीन ने बताया कि वह आर्मी से बतौर ब्रिगेडियर रिटायर्ड हुए हैं। सिंघपुरा रोड पर उनकी जेजे एंड कंपनी नाम से रिटेल स्टोर है। उन्होंने स्टोर पर सात कर्मचारी रखे हुए हैं। अजय राणा उनके स्टोर पर छह माह से सेल्समैन का काम करता था। 22 अक्तूबर को वह उनके स्टोर को 8 बजे बंद करके गया था।
विज्ञापन

राणा को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाए। स्टोर पर जाकर देखा तो ताला लगा हुआ था और उन्होंने जब ताला खुलवाया तो देखा अंदर कैश काउंटर ही गायब था और कुछ सामान चोरी हो गया था। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दिखाई दिया कि राणा कैश काउंटर एक थैले में डालकर ले जा रहा है। उन्होंने बाद में पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed