{"_id":"593c46004f1c1b0c048b4a8c","slug":"case-registred-against-ias-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर आईएएस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर आईएएस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के आदेश पर पुलिस ने सेक्टर-14 थाना में एक आईएएस समेत विभाग के अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेज गुम करने, सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में दूसरे मेडिकल कॉलेज के ही एक प्रोफेसर ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
मुलाना स्थित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर महेंद्र कुमार ने मामले में पुलिस में और कोर्ट में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने मेवात के नल्हड़ स्थित शहीद हसन खां मेवाती गवर्नमेंट कॉलेज की एक प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि महिला प्रोफेसर ने नियमों को ताक पर रखकर दो वर्ष तक कॉलेज में वेतन एवं भत्ते के तौर पर 20 लाख रुपये लिए। यही नहीं महिला प्रोफेसर अधिकतर कॉलेज से अनुपस्थित रहती थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंत्री के आदेश के बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में इस संबंध में आरटीआई के जरिये भी जानकारी मांगी गई। लेकिन सही जवाब नहीं मिला। इसके लिए उन्होंने विभाग के आईएएस सहित अन्य पर धोखाधड़ी, दस्तावेज पेश न करने और मामले को दबाने का प्रयास का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि न केवल उस कॉलेज में धांधली हुई बल्कि अधिकारियों ने इसकी छानबीन के रिकॉर्ड भी नहीं दिए। ताकि इसमें कोई कार्रवाई न हो सके। आखिरकार, इस मामले को लेकर अदालत में लगाई गई याचिका के बाद कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। सेक्टर-16 में स्वास्थ्य शिक्षा विभाग का कार्यालय है, इसलिए पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज किया है।
अदालत के आदेश पर सेक्टर-14 में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
-अशोक कुमार, डीसीपी, पंचकूला