फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered for setting fire to three vehicles in Atawa

Chandigarh News: अटावा में तीन गाड़ियों को आग लगाने के मामले में केस दर्ज

Mon, 11 Nov 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered for setting fire to three vehicles in Atawa
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अटावा गांव में तीन गाड़ियों को आग लगाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी किसी को नामजद नहीं किया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज में आरोपी शीशे तोड़कर गाड़ियों में आग लगाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक बीते आठ नवंबर की रात पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली थी कि अटावा गांव में गुरुद्वारे के पास खड़ी कुछ गाड़ियों में आग लगी हुई है। फायरब्रिगेड के पहुंचने तक एक ऑटो सहित दो गाड़ियां जल चुकी थीं। आगजनी में अजय कुमार का ऑटो, सतीश सक्सेना की बोलेरो और अंशु कुमार की एस्टिलो कार शामिल थी। पुलिस ने घटना की वीडियोग्राफी करवाई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि कुछ लोग पहले यहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े और इसके बाद कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इससे पहले पांच नवंबर को भी यहां गाड़ियों में आग लगाने की घटना हुई थी। वह फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों पर जानबूझकर गाड़ियों में आग लगाने पर 324(4), 326(एफ), 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed