{"_id":"5f7a36768ebc3e9bba21175d","slug":"case-registered-for-making-fake-dd-for-grabbing-kothi-chandigarh-news-pkl389933159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कोठी हड़पने के लिए जाली डीडी बनाने के मामले में केस दर्ज, किराये पर देता था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में कोठी हड़पने के लिए जाली डीडी बनाने के मामले में केस दर्ज, किराये पर देता था
Mon, 05 Oct 2020 02:34 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा स्थित एनएसी में किरायेदार की ओर से तीन वकीलों के साथ मिलकर जाली डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) और फर्जी कागजात तैयार कर कोठी हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। कोठी मालिक सतपाल गुप्ता की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अजय कुमार निवासी मकान नंबर 163/301 राजपुर रोड, देहरादून (उत्तराखंड) और उसका साथ देने वाले तीन वकीलों पर साजिश रचने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
मनीमाजरा स्थित एनएसी निवासी सतपाल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह पत्नी के साथ कोठी नंबर 144 में रहते हैं। 2013 में उन्होंने अजय कुमार को कोठी किराये पर दी थी। इस दौरान उनको असिस्टेंट कलेक्टर की तरफ से 210 रुपये का नोटिस आया। उन्होंने रुपये जमा करवा दिया। इसके बाद फिर से नोटिस आया। जब उन्होंने इस नोटिस के संबंध में जांच की तो पता चला कि अजय कुमार ने मकान की फर्जी डीडी बना रखा है।
उन जाली दस्तावेजों को एस्टेट आफिस के तीन वकीलों ने सत्यापित कर रखा है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले की जांच के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामला सेक्टर-17 थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दिया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने सभी दस्तावेज जांचने के बाद अजय कुमार और तीन वकीलों पर मामला दर्ज कर लिया।