फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered for fraud in purchase and sale of property

Chandigarh News: संपति की खरीद-फरोख्त में की घपलेबाजी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 19 May 2024 05:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Case registered for fraud in purchase and sale of property
चंडीगढ़। संपत्तिकी खरीद-फरोख्त में गड़बड़झाला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई थी जिसके आधार पर सेक्टर-17 पुलिस थाने में कई आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा आईपीसी एक्ट 406, 420, 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस मामले में रमेश कुमार सेक्टर-19/सी और सलेश गुप्ता निवासी गली नंबर- 8 जवाहर नगर मोगा ने बताया कि त्रिंदर सिंह, नरिंदर बीर सिंह और अन्य व्यक्ति निवासी एससीओ नंबर 139-141, सेक्टर-17/सी चंडीगढ़ ने मिलकर उसके साथ संपति बेचने के मामले में धोखाधड़ी की है। हालांकि इस मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उधर, इसी से जुड़े एक अन्य मामले में पुलिस ने राकेश गिरी निवासी प्लॉट नंबर 118, पीएच-1, आईएनडी की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में ही धोखाधड़ी की धारा 406, 420, 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पक्ष ने बताया कि मनोहर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. लिमिटेड एससीओ नंबर 139-141, सेक्टर-17/सी चंडीगढ़ ने उन्हें संपत्ति की खरीद के संबंध में करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed