फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against singer master salim in Jalandhar

जालंधर: गायक मास्टर सलीम पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज, कोर्ट तक पहुंचा मामला

Wed, 20 Sep 2023 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 03:03 PM IST
सार

अभद्र टिप्पणी के बाद मास्टर सलीम कई जगह सफाई दे चुके हैं कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। इसके बाद वे माफी मांगने माता चिंतपूर्णी भी जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने जालंधर के गीता मंदिर और पटियाला के काली माता मंदिर में भी माथा टेककर माफी मांगी।

विज्ञापन
Case registered against singer master salim in Jalandhar
मास्टर सलीम - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर देहात की गोराया पुलिस ने भजन गायक मास्टर सलीम के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में धारा 295ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। केस हिंदू संगठनों के एसएसपी दफ्तर के बाहर बुधवार को प्रदर्शन की चेतावनी के बाद मंगलवार देर रात दर्ज किया गया। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने प्रेस वार्ता कर प्रदर्शन का एलान किया था, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करवाया था। 

विज्ञापन


मास्टर सलीम जालंधर के नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी पर विवादित बयान देकर विवादों में घिर गए थे। विवादित बयान का मामला अब कोर्ट भी पहुंच गया है। महानगर के थाना कैंट में मास्टर सलीम के खिलाफ दी गई शिकायत पर केस दर्ज न करने पर दिवान नगर निवासी गौरव ने अदालत में थाना प्रभारी के खिलाफ धारा 156 (3) के तहत शिकायत दी और अपनी शिकायत में थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने के निर्देश देने की अपील की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटियाला: योल आर्मी कैंट के नक्शे और फोटो लीक मामले में बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव की याचिका को स्वीकार कर जूनियर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अर्पणा ने 21 सितंबर को थाना कैंट के प्रभारी को तलब किया। अपने आदेश में कोर्ट ने निर्देश दिए कि थाना कैंट के थाना प्रभारी की जो शिकायत उनके पास पहुंची थी, उसके बारे में अपनी रिपोर्ट और जवाब कोर्ट में दें। गौरव ने अपनी शिकायत में शाहीन अब्दुल्ला वर्सेस यूनियन ऑफ इंडिया के केस में आए एपेक्स कोर्ट के पिछले साल 21 अक्तूबर को आए फैसले का हवाला देते हुए मास्टर सलीम पर केस दर्ज करने के लिए थाना कैंट को डायरेक्शन देने की अपील की। 

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा था कि कोई भी ऐसी बयानबाजी करता है, जिससे भावनाएं आहत होती हैं और उस पर यदि शिकायत न भी आए तब भी स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया जा सकता है। अभद्र टिप्पणी के बाद मास्टर सलीम कई जगह सफाई दे चुके हैं कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। इसके बाद वे माफी मांगने माता चिंतपूर्णी भी जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने जालंधर के गीता मंदिर और पटियाला के काली माता मंदिर में भी माथा टेककर माफी मांगी। हालांकि आहत लोग ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग लगातार जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed