फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against drug control officer of Chandigarh, colleague arrested for taking bribe

Chandigarh: दुकानदार से मांगी थी रिश्वत, चंडीगढ़ का ड्रग कंट्रोल अफसर चढ़ा विजिलेंस के हत्थे, साथी भी काबू

Sat, 30 Sep 2023 02:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 02:19 AM IST
सार

27 सितंबर को पुलिस स्टेशन विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि वह धनास में ऑर्थोपेडिक सर्जिकल की दुकान चलाता है। करीब एक महीना पहले सुनील चौधरी और अशोक नरूला उसकी दुकान में आए और जांच करने लगे।

विज्ञापन
Case registered against drug control officer of Chandigarh, colleague arrested for taking bribe
ड्रग कंट्रोल अफसर गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

विजिलेंस ने चंडीगढ़ के ड्रग कंट्रोल अफसर सुनील चौधरी और उसके साथी अशोक नरूला के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई धनास में ग्राम संपर्क के सामने ऑर्थोपेडिक सर्जिकल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को डरा-धमकाकर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में की गई है। 

विज्ञापन


इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने अशोक नरुला को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सेक्टर-20 से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। ड्रग कंट्रोल अफसर को पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है। सूत्र बताते हैं कि सुनील चौधरी की पत्नी हरियाणा के कैथल में न्यायिक अधिकारी है। आरोपी नरूला की गिरफ्तारी सेक्टर 20 से की गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादीशुदा युवक की हैवानियत: घर के बाहर खेल रही बच्चियों से छेड़छाड़, एक के कंधे पर दाग दी जलती सिगरेट
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर को पुलिस स्टेशन विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि वह धनास में ऑर्थोपेडिक सर्जिकल की दुकान चलाता है। करीब एक महीना पहले सुनील चौधरी और अशोक नरूला उसकी दुकान में आए और जांच करने लगे। शिकायतकर्ता से कहा गया कि उसकी दुकान में कई कमियां हैं। वह दुकान को सील कर देंगे। इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि वह कमियों को दूर कर लेगा। 

इसी बीच अशोक नरूला और सुनील चौधरी ने शिकायतकर्ता के पेपर पर दस्तखत ले लिए। अशोक ने कहा कि उसका काम एक लाख रुपये में हो जाएगा, दुकान भी सील नहीं होगी। शिकायतकर्ता ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई। इसके बाद नरूला ने 80 हजार रुपये देने की बात कही। इसके साथ यह भी कहा कि वह सेक्टर 20 स्थित उनके दफ्तर में रकम लेकर आ जाए।


एक लाख से 80 हजार रुपये पर आए
इस दौरान शिकायतकर्ता रकम नहीं जुटा पाया और कुछ दिन बाद सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में ड्रग कंट्रोल अफसर को मिला। उनके साथ अशोक नरूला भी बैठा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह इतनी रकम नहीं दे सकता तो सुनील ने कहा कि रकम कम नहीं होगी। दोनों आरोपियों ने 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता विजिलेंस के पास पहुंचा और शिकायत दी। इसके आधार पर आगे कार्रवाई शुरू हुई। 

विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर अशोक नरूला को रंगे हाथ 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक अशोक नरूला फरार ड्रग कंट्रोल अफसर सुनील चौधरी के साथ काफी समय से जुड़ा था। ये दोनों इसी तरह के गलत कामों में संलिप्त थे। विजिलेंस ड्रग कंट्रोल अफसर की संपत्तियों और बैंक खातों की जांच करने में जुटी है। अशोक नरूला का सेक्टर 20 में घर और दफ्तर है। वह अकाउंट्स का काम करता है। सुनील चौधरी और नरूला का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed