{"_id":"639b64d305fb5c7e9e7791ac","slug":"case-of-negligence-came-to-the-fore-in-kharar-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सफाईकर्मी ने मरीज को लगाए टांके, कुर्सी पर बैठ देखता रहा डॉक्टर, अधिकारी बोले- कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सफाईकर्मी ने मरीज को लगाए टांके, कुर्सी पर बैठ देखता रहा डॉक्टर, अधिकारी बोले- कार्रवाई होगी
Thu, 15 Dec 2022 11:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:52 PM IST
सार
पंजाब के खरड़ अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां बुधवार रात को इमरजेंसी में एक बुजुर्ग हाथ में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचा। एक सफाईकर्मी ने बुजुर्ग को टांके लगाए। वहीं डॉक्टर कुर्सी में बैठ देखता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा करती है। मगर खरड़ के सरकारी अस्पताल में इन दावों की धज्जियां उड़ीं। यहां मरीज को टांके ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने नहीं, बल्कि सफाईकर्मी ने ही लगा डाले। बुधवार रात सरकारी अस्पताल खरड़ की इमरजेंसी में एक बुजुर्ग गंभीर हालत में पहुंचा। उसके हाथ पर चोट लगी थी।
विज्ञापन
इस दौरान वहां सफाई का काम करते सोढी नामक युवक ने उसके हाथ पर टांके लगाए जबकि ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनजीत सिंह एक व्यक्ति के साथ कुर्सी पर बैठे रहे। जब पत्रकार ने इस सारे घटनाक्रम की वीडियो बनाया तो उक्त सफाईकर्मी काम बीच में छोड़कर चला गया और उसके बाद स्टाफ नर्स ने टांके लगाए।
विज्ञापन
वीडियो के जरिए मामले का पता चला है। इस संबंध में जांच कर डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डॉ. सुखविंदर सिंह दयोल, सीनियर मेडिकल अफसर, खरड़।
विज्ञापन विज्ञापन