फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of molestation of researcher in PU: The boy rejected the allegations against himself in his reply to the department

पीयू में शोधकर्ता से छेड़छाड़ का मामला : लड़के ने विभाग को दिए जवाब में खुद पर लगे आरोपों को खारिज

Thu, 25 May 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case of molestation of researcher in PU: The boy rejected the allegations against himself in his reply to the department
चंडीगढ़। पीयू में शोधकर्ता लड़की से छेड़छाड़ के मामले में लड़के ने विभाग को दिए जवाब में खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। विभाग की ओर से रिपोर्ट बनाकर पीयू सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी (कैश) को सौंप दी गई है। पीयू कैश जल्द ही इस मसले पर बैठक कर फैसला लेगी। बता दें शोधकर्ता ने लड़के पर लगभग सात साल से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस और पीयू प्रशासन के पास छेड़छाड़ की शिकायत आने के बाद विभाग की ओर से लड़के को एक हफ्ते के लिए निष्कासित कर दिया गया था। पीयू कैश की अध्यक्ष डॉ. मुधरिमा ने बताया कि इस मामले में अभी कमेटी की बैठक नहीं हुई है। पीयू कैश मामले की जांच करेगी। बिना जांच के पहले कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


पीड़िता ने इस मामले में 20 मई को पुलिस में मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद लड़का जमानत पर छूट गया था। पुलिस ने इसकी सूचना पीयू सुरक्षा को दी थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई थी। जानकारी के अनुसार जब लड़की एमए कर रही थी। उस दौरान लड़के ने लड़की को प्रपोज किया था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया था। कोविड खत्म होने के बाद जब लड़की पीयू परिसर में लौटी तो लड़के ने फिर से लड़की पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। कई बार गाड़ी के जरिए पीछा किया और छेड़छाड़ की कोशिश की। 20 मई को लड़की ने परेशान करने और दबाव बनाने का हवाला देकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed