{"_id":"5f7e21d78ebc3e9ba2052785","slug":"case-of-expulsion-of-computer-teachers-reached-to-administrator-chandigarh-news-pkl390257876","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षकों को नौकरी से निकाले जाने का मामला प्रशासक तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षकों को नौकरी से निकाले जाने का मामला प्रशासक तक पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के 150 से ज्यादा कंप्यूटर शिक्षकों को नौकरी से निकाले जाने का मामला प्रशासक वीपी सिंह बदनौर तक पहुंच गया है। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन डेमोक्रेटिक (यूटी) के प्रधान डॉ. धर्मेंद्र और चंडीगढ़ कंप्यूटर टीचर्स यूनियन की प्रधान पूनम टपरियाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद से मुलाकात की और उन्हें इस मामले की जानकारी दी। सूद ने इसके बाद प्रशासक को मामले के बारे में बताया।
शिष्टमंडल ने अरुण सूद को कंप्यूटर शिक्षकों की चार महीने की रुकी हुई तनख्वाह के मामले को लेकर प्रशासक के नाम पर एक मांग पत्र भी दिया। अरुण सूद ने पहले शिक्षा विभाग के निदेशक रुबिन्दर जीत सिंह बराड़ से मामले को लेकर बात की और फिर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से बात कर उन्हें इस मामले की जानकारी दी। बदनौर की ओर से मामले को देखने और हल करने का भरोसा देने पर अरुण सूद ने शिष्टमंडल को इसकी जानकारी दी और कहा कि जल्द ही इस मामले को हल करा लिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र, पूनम टपरियाल, पूनम कुमारी, अजय कुमार और संजय कुमार मौजूद रहे।