फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of DSP Lakhveer Singh transferred to Vigilance

Punjab: DSP लखवीर सिंह का केस विजिलेंस को स्थानांतरित, नशा तस्कर से रिश्वत लेने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

Fri, 08 Jul 2022 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 01:09 AM IST
सार

डीएसपी लखवीर सिंह को तरनतारन पुलिस ने बुधवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में नामजद न करने के लिए एक नशा तस्कर से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Case of DSP Lakhveer Singh transferred to Vigilance
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार फरीदकोट के डीएसपी लखवीर सिंह का केस पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को ट्रांसफर कर दिया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच एजेंसी है, इसलिए लखवीर सिंह के मामले में भी आगे जांच ब्यूरो को सौंपने का फैसला लिया गया है। डीएसपी लखवीर सिंह को तरनतारन पुलिस ने बुधवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में नामजद न करने के लिए एक नशा तस्कर से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


साजिश के तहत उछाला डीआईजी इंदरबीर सिंह का नाम, नहीं लिया हिरासत में 
डीएसपी लखबीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद डीआईजी इंदरबीर सिंह का नाम एक साजिश के तहत उछाला गया था, जबकि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था। सूत्रों के अनुसार यह खबर एक अधिकारी ने फैलाई थी। इस मामले में डीआईजी इंदरबीर सिंह ने बताया कि वह तो अपने कार्यालय में बैठे और कामकाज में व्यस्त थे। इंदरबीर सिंह आईपीएस अधिकारी हैं और इन दिनों फिरोजपुर में बतौर डीआईजी तैनात हैं। 
विज्ञापन


डीआईजी इंदरबीर सिंह पहले पुलिस अधिकारी थे, जिन्होंने अपने कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा कर लिखा था कि कार्यालय में मोबाइल लाने की मनाही नहीं है। इंद्रबीर सिंह ने यह कदम कामकाज में पारदर्शिता के लिए उठाया था, जिसके बाद पंजाब सरकार ने भी आदेश जारी कर अफसरों को मोबाइल पर रोक हटाने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed