{"_id":"5d7171bf8ebc3e93a553caaf","slug":"case-filed-on-unnamed-person-in-kidney-case-chandigarh-news-pkl349732358","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर महिला की किडनी निकालने की साजिश रचने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर महिला की किडनी निकालने की साजिश रचने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मणिपुर की एक महिला को नौकरी का झांसा देकर चंडीगढ़ ले आने और उसकी किडनी निकालने की साजिश रचने के मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साजिश रचने वालों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस टीम महिला जहां रुकी थी, वहां आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
बीते 30 अगस्त को मणिपुर निवासी एक महिला खुड्डा लाहौरा ब्रिज के पास मिली। महिला पांच दिन से भूखी थी, जिससे उसकी हालत खराब हो गई थी। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया। साथ ही लोगों ने वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन को मामले की सूचना दी। इसके बाद महिला का मेडिकल करवाया गया। महिला ने बताया कि करीब दो माह पहले उसे फ्लाइट के जरिए दो लोग नौकरी दिलवाने का झांसा देकर चंडीगढ़ ले आए थे। इसके बाद धोखा देकर उसकी किडनी को एक व्यक्ति के साथ ट्रांसप्लांट करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसकी पीड़ित महिला को भनक तक नहीं लगी। किडनी ट्रांसप्लांट को वैध दिखाने के लिए महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और फिर महिला की तरफ से एफिडेविट भी तैयार करा दिया गया, जिसमें लिखा था कि वह पनी मर्जी से किडनी डोनेट कर रही है। इसमें किडनी लेने वाले को पीड़ित महिला का पति बनाया गया। महिला के साथ उसका 5 वर्षीय बेटा भी था। घटना के बाद से मामले की जांच डीएसपी ईस्ट कृष्ण कुमार को सौंपी गई।