{"_id":"642b1f3558b276feab0d3513","slug":"case-filed-against-unknown-for-uploading-fake-video-related-to-amritpal-on-social-media-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एडिट कर फेसबुक पर अपलोड किया वीडियो, अमृतपाल की गिरफ्तारी की फैलाई अफवाह, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: एडिट कर फेसबुक पर अपलोड किया वीडियो, अमृतपाल की गिरफ्तारी की फैलाई अफवाह, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 04 Apr 2023 12:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:19 AM IST
सार
फेक खबर फैलाने वाले फेसबुक बेज की जानकारी जुटा ली गई है। वहीं केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि अब तक स्टेट साइबर सेल तीन केस दर्ज कर चुका है जबकि करीब एक हजार पोस्ट को ब्लॉक किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी से जुड़ी खबर के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में स्टेट साइबर सेल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस अकाउंट धारक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने दावा किया है किसी को भी इस तरह माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में स्टेट साइबर सेल को फाजिल्का के एसएसपी का एक पत्र मिला। पत्र के मुताबिक थाना अर्निवाला में तैनात एसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि 23 मार्च को अमृतपाल के एक समर्थक को गिरफ्तार किया था और अर्निवाला थाने में केस भी दर्ज किया था। उनकी तरफ से इस संबंध में एक मीडियाकर्मी को सूचना दी थी। इसके बाद दो नामी चैनलों पर इससे जुड़ी बिल्कुल सही खबर चलाई गई। यह वीडियो करीब छह मिनट का था।
विज्ञापन
मगर इसी बीच किसी शरारती तत्व ने उस चैनल के वीडियो को डाउनलोड कर उसे एडिट किया और तीन मिनट का वीडियो फेसबुक पर अलपोड कर दिया। गलत खबर यह चलाई कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं था। किसे गिरफ्तार किया गया है... यह बाइट में बिल्कुल स्पष्ट है।
विज्ञापन
फेक खबर फैलाने वाले फेसबुक बेज की जानकारी जुटा ली गई है। वहीं केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि अब तक स्टेट साइबर सेल तीन केस दर्ज कर चुका है जबकि करीब एक हजार पोस्ट को ब्लॉक किया गया है।