फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against two for murder of a youth

Chandigarh News: युवक की हत्या के आरोप में दो पर केस

Tue, 22 Jul 2025 09:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for murder of a youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। शाम नगर इलाके में हैबोवाल के समीर चारन उर्फ रोहित की हत्या मामले में थाना डिविजन पांच पुलिस ने जवाहर नगर कैंप इलाके में रहने वाले मानव और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने मानव और उसके साथी के खिलाफ हैबोवाल के न्यू विजय नगर निवासी नरेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। नरेश कुमार रोहित का भाई है। थाना डिविजन पांच की पुलिस ने रोहित के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिवार को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक रोहित अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला था। आरोपी मानव के साथ उसकी रंजिश थी। मानव और उसका साथी भारत नगर चौक के पास शाम नगर में रोहित के आमने-सामने हो गए। जहां दोनों के बीच फिर से बहस हो गई। मानव ने रोहित को गोली मार दी। रोहित के दोस्त तुरंत उसे निजी अस्पताल ले गए और वहां से सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed