फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against owner for running hookah bar in restaurant

Chandigarh News: रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाने पर मालिक पर केस दर्ज

Tue, 22 Aug 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against owner for running hookah bar in restaurant
मोहाली। टीडीआई सिटी में चल रहे डाउन टाउन रेस्टोरेंट में चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर परोसी जा रही थी। इसके अलावा अवैध हुक्का बार भी चलाया जा रहा है। बलौंगी थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम को मौके से दो शराब की बोतलें, पांच हुक्के, दो फ्लेवर व आठ चिल्म बरामद हुईं। पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार्रवाई एक्साइज इंस्पेक्टर हरमन सिंह रहिल सर्कल इंचार्ज खरड़ की शिकायत पर की गई है। उन्होंने बताया कि वह दाऊं अंडर ब्रिज पर पार्टी के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि टीडीआई सिटी पर डाउन टाउन रेस्टोरेंट का मालिक चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर ग्राहकों को महंगे दाम पर बेचता है और वह रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहा है। जब एक्साइज इंस्पेक्टर ने बलौंगी पुलिस के साथ जाकर रेस्टोरेंट में दबिश की तो रेस्टोरेंट मालिक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed