फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against Bhagwant Mann and others AAP leaders

भगवंत मान समेत कई आप नेताओं पर केस दर्ज, महंगी बिजली के मुद्दे पर घेरा था सीएम आवास

Sun, 12 Jan 2020 10:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jan 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Bhagwant Mann and others AAP leaders
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

बीते शुक्रवार को महंगी बिजली को लेकर सीएम आवास घेरने पहुंचे पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान, सात-आठ विधायक और पार्टी समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान हाथापाई में इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार और महिला कांस्टेबल मनप्रीत कौर जख्मी हो गए थे। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मनप्रीत की शिकायत पर इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 332, 353 और 188 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


महंगी बिजली को लेकर आप वर्कर शुक्रवार सुबह से ही एमएलए हॉस्टल में जुटना शुरू हो गए थे। उनकी ज्यादा संख्या को देखते हुए पुलिस हॉस्टल कांप्लेक्स के दोनों गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा, विधायक अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर आदि ने वर्करों को संबोधित किया।
विज्ञापन


इसके बाद भगवंत मान और बिजली मोर्चा प्रभारी मीत हेयर की अगुवाई में वर्कर मेन गेट की तरफ बढ़े गए थे। मान, हेयर और विधायक जय किशन रोड़ी जैसे ही गेट पर चढ़े पुलिस ने पानी की बौछारें शुरू कर दीं। इस दौरान तीनों नीचे गिर पड़े, इसमें मान की पगड़ी भी उतर गई थी। हाथापाई के दौरान इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार और महिला कांस्टेबल मनप्रीत कौर घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


250 को हिरासत में लेकर छोड़ा
पुलिस ने विधायकों, पदाधिकारियों और वर्करों समेत करीब ढाई सौ लोगों को हिरासत में लेकर थानों में रखा गया। भगवंत मान, सरबजीत कौर माणुके, बलजिंदर कौर, मनजीत सिंह बिलासपुर, नरिंदर शेरगिल को सेक्टर 26 थाने ले जाया गया था। जबकि, हरपाल चीमा, रूपिंदर रूबी, अमन अरोड़ा को सेक्टर 17 थाने में रखा गया था। हालांकि, इन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed