फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case against three AAP leaders in Jalandhar of Punjab

Punjab: आप की महिला नेता ने अपनी ही पार्टी के तीन नेताओं पर दर्ज कराया केस, अश्लील टिप्पणी का है आरोप

Thu, 06 Oct 2022 10:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 10:50 PM IST
सार

महिला नेता की शिकायत के बाद जालंधर की थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354-ए, 294, 506, 507, 509, 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Case against three AAP leaders in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच चल रही गुटबंदी इस कदर बढ़ गई है कि अब आप की महिला नेता ने जालंधर पुलिस को पार्टी के तीन नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील टिप्पणी करने की शिकायत दी है। इसके बाद थाना डिवीजन-5 की पुलिस ने तीनों आप नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।   

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी कपूरथला की महिला नेता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आप नेता कंवर इकबाल, यशपाल आजाद और परविंदर सिंह ने वाट्सएप पर उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणी की है। इसके अलावा कंवर इकबाल ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला नेता की शिकायत के बाद जालंधर की थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354-ए, 294, 506, 507, 509, 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed