{"_id":"fd0b64c9f4c6e1753ba451f9a138395a","slug":"case-against-baba-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव के खिलाफ आपराधिक याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव के खिलाफ आपराधिक याचिका दायर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Apr 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलितों पर कमेट्स करने के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ मंगलवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में सेक्टर-48 के गुरदियाल सिंह सभ्रवाल ने एससी/एसटी एक्ट के तहत आपराधिक याचिका दायर की है।
विज्ञापन
याचिका में बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीजेएम की अदालत में प्रारंभिक साक्ष्यों के लिए तीस अप्रैल की तारीख तय की है।
सभ्रवाल के वकील पवन शर्मा ने दायर याचिका में कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट अपील करने के दौरान बाबा रामदेव ने दलित समाज के लिए अपमानजनक बयान दिए था।
विज्ञापन
बता दें कि 26 अप्रैल को समाचार पत्रों में छपे बयान में बाबा रामदेव ने कहा था कि राहुल गांधी दलित बस्तियों/घरों में हनीमून व पिकनिक मनाने जाते हैं।
याचिका में कहा गया है इन बयानों से दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। याचिकाकर्ता गुरदियाल ने रामदेव के खिलाफ एसएसपी, सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन और चुनाव आयोग को भी शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन