{"_id":"13e6dd4aefac0954dfff21b812adad5b","slug":"cars-on-berm-greenery-of-tricity-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्म पर गाड़ियां और खतरे में ग्रीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्म पर गाड़ियां और खतरे में ग्रीनरी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Nov 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मुख्य सड़कों के किनारे के ग्रीन बर्म वाहन पार्किंग एरिया में तबदील होते जा रहे हैं और इससे यहां की ग्रीनरी भी खतरे में है।
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से फटकार लगाने के बावजूद प्रशासन की आंखें नहीं खुली हैं। आम लोगों को तो छोड़िए पीसीआर जिप्सी और पुलिस कर्मियों के वाहन भी इन पर खड़े देखे जा सकते हैं।
हरियाली की जगह उड़ती है धूल
मध्यमार्ग के किनारे ज्यादातर सेक्टरों जैसे 8, 9 और 19 में ग्रीन बर्म पर गाड़ियां पार्क थीं। नियमित रूप से गाड़ियां पार्क होने से पेड़ों के बीच की कुदरती घास भी गायब हो चुकी है और यहां अब धूल उड़ती है।
सेक्टर-8 में तो यह स्थिति है कि यहां की अंडर ग्राउंड पार्किंग खाली रहती है तथा ग्रीन बर्म पर गाड़ियां। बाहर से आने वाले वाहन चालकों को न कोई रोकने वाला है न कोई बताने वाला।
विज्ञापन
ऐसा ही हाल सेक्टर-43-42 के जिला कोर्ट के पीछे वाले रोड का है। यहां भी बर्म पर कतार से गाड़ियां खड़ी रहती हैं। मटका चौक, सेक्टर-17 टी प्वाइंट लाइट के पास पीसीआर की जिप्सी ही ग्रीन बर्म पर खड़ी दिख जाएगी।
लंबे समय से जहां आकर जिप्सी खड़ी होती है, वहां से घास गायब होने लगी है। इस समय मध्य मार्ग, उद्योग पथ, जनमार्ग के अलावा सेक्टर-17,22,23,24,44,45 के अलावा जहां-जहां पर स्कूल, सामुदायिक केंद्र और डिस्पेंसरी है वहां के आसपास के फुटपाथ भी पार्किंग में तबदील हो गए है।
फटकार का असर नहीं : औद्योगिक क्षेत्र भी है उदाहरण
हाईकोर्ट की ओर से 8 माह पहले औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के किनारे बने फुटपाथ पर वाहन पार्क करने पर पाबंदी लगाते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ साथ नगर निगम को ऐसे चालकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
मगर हालत अभी तक नहीं बदली। डिप्टी मेयर सतीश कैंथ भी मानते हैं कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद औद्योगिक क्षेत्र में रोड बर्म पर वाहन पार्क हो रहे हैं। जल्द नगर निगम अपनी ओर से भी एक टीम का गठन कर रहा है जो ऐसे वाहनों को जब्त करेगी।
पब्लिक का पक्ष
व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने बताया कि शहर में रोज सौ से ज्यादा वाहन बढ़ रहे हैं। पार्किंग की जगह बढ़ाई नहीं जा रही। लोगों को जहां जगह नजर आती है वाहन खड़े कर देते हैं। नए पार्किंग स्थल बनाए जाने की तत्काल जरूरत है।
लोग जरूरत पड़ने पर ही इन जगहों पर आते हैं। जब पार्किंग में जगह नहीं मिलती तो मजबूरी में रोड बर्म पर गाड़ी खड़ी कर देते हैं। पार्किंग के लिए और जगह निकाले जाने की जरूरत है। शहर की जरूरत के मुताबिक प्लान बनना चाहिए।