फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   carrer Fair for disabile youth

अशक्त युवाओं के लिए 14 को रोजगार मेला

Wed, 06 Nov 2013 06:19 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Nov 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
carrer Fair for disabile youth
नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एवं डेवलपमेंट कार्पोरेशन की ओर से अंबाला छावनी में रुक्मिणी देवी मेमोरियल हॉल के नजदीक स्थित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 14 नवंबर को अशक्त युवाओं/युवतियों के लिए सुबह नौ बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन



उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि मेले में 18 से 35 वर्ष की आयु के निशक्त युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार संभावनाओं के बारे में जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


मेले के दौरान उद्योग व व्यावसायिक संस्थानों की ओर से प्रशिक्षित अशक्त युवाओं को उचित रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उन्हें नामांकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में चयनित व्यक्तियों को नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कार्पोरेशन की ओर से नजदीक स्थित प्रशिक्षण संस्थानों के सहयोग से निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएंगी।

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को 1000 रुपये का प्रतिमाह वजीफा भी मिलेगा। यह प्रशिक्षण तीन से छह मास तक का होगा।
उन्होंने अशक्त युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने दस्तावेज सहित निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर इस मौके का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed