{"_id":"435c3be175fede46bc30b57a9fd941b3","slug":"caramel-candy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीठी-मीठी क्रीम भरी- कैरेमल कैन्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीठी-मीठी क्रीम भरी- कैरेमल कैन्डी
खुशबू गोयल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ मीठा खाने का दिल हो और मीठा अपने हाथ का बना हो तो मजा ही कुछ और होता है। यूं तो हम घर पर कई तरह की स्वीट डिश तैयार करते हैं, लेकिन क्रीम और चीनी से बनी कैरेमल कैन्डी शायद ही किसी ने बनाई हो। यह कैन्डी देखने में चॉकलेट जैसी और खाने में बहुत ही लजीज होती है। किसी त्योहार पर, जन्मदिन पर या वैलेंटाइन पर किसी अपने को गिफ्ट देने के लिए अपने हाथ से बनी यह कैन्डी बहुत अच्छा विकल्प है।
कैरेमल कैन्डी बनाने के लिए ये सब चाहिए-
क्रीम - 1 कप
ब्राउन सुगर - आधा कप (100 ग्राम)
सादा पाउडर चीनी - आधा कप (100 ग्राम)
मिल्क पाउडर - 1/4 कप ( 30 ग्राम)
शहद - 1/4 कप (70 ग्राम)
मक्खन - 2 टेबल स्पून
वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
ऐसे बनाई जाएगी कैरेमल कैन्डी-
किसी मोटे तले के बर्तन में क्रीम डाल, ब्राउन शूगर, सादा चीनी, मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को मीडियम आग पर लगातार पकाते रहे, ध्यान रहे मिश्रण को चम्मच से चलाते रहना है। अब इसमें शहद भी मिला लीजिए। इसके बाद सारे मिश्रण को जमने वाली कंडीशन तक पका लें। जब मिश्रण में झाग आने लगे और वो गाढ़ा होने लगे तो एक बूंद गिराकर देखे। अगर मिश्रण जम जाए तो वो तैयार है।
अब गैस बन्द कर दें और मिश्रण को मक्खन डालकर मिला दें। फिर वनीला डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को ट्रे में निकाल कर फैला लें। इसके लिए 8 बाय 8 की ट्रे चाहिए। इस ट्रे में रोटी रैप करने वाली फोइल बिछा लें और उसमें ओलिव ऑयल, मक्खन या घी डालकर चिकना कर लें। अब मिश्रण को चिकने फोइल पर डालकर फैला दीजिए और जमने के लिए रख दीजिए। दो-तीन घंटे में कैन्डी जम जाएगी।
विज्ञापन
अब कैन्डी को फोइल समेत निकालकर किसी बोर्ड पर रखें और किसी उपकरण की सहायता से काट लें। आप इसे मनचाहे साइज और स्टायल में काट सकते हैं। कैन्डी को रैप करने करने के लिए साइज के अनुसार रैपिंग पेपर के टुकड़े करके उसे लपेट कर रख दें। गिफ्ट देना है तो मनचाहे बॉक्स में पैक कर लें।