फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car, two pistols, 51 cartridges recovered in firing case at businessman's house

Chandigarh News: कारोबारी के घर फायरिंग मामले में कार, दो पिस्टल, 51 कारतूस बरामद

Thu, 08 Feb 2024 03:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Car, two pistols, 51 cartridges recovered in firing case at businessman's house
कारोबारी के घर फायरिंग मामले में कार, दो पिस्टल, 51 कारतूस बरामद
विज्ञापन

आरोपियों ने रिमांड के दौरान पूछताछ में किया खुलासा, पता लगाया जा रहा- गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के लिए और कौन-कौन काम कर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-5 में रहने वाले कारोबारी के घर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के लिए और कौन-कौन काम कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों से एक वरना कार, दो मोबाइल, दो पिस्टल और 51 कारतूस बरामद किए हैं।

सेक्टर-5 में रहने वाले कारोबारी कुलदीप सिंह को गोल्डी बराड़ के नाम से कुछ सप्ताह पहले फोन आया था। फोन करने वाले ने उससे तीन करोड़ की रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिए तो उसका अंजाम बुरा होगा। कुलदीप सिंह ने इस धमकी को अनदेखा कर दिया और रुपये नहीं दिए। इस पर 19 जनवरी को अलसुबह बाइक पर सवार होकर चार लोग कुलदीप सिंह के घर पर आए। उन्होंने वहां गोलियां चलाईं जो उसकी गाड़ी पर लगी। कुलदीप ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शुभम कुमार गिरि उर्फ पंडित, अमृतपाल सिंह उर्फ गुज्जर, गुरविंद्र उर्फ लाडी, कमलप्रीत सिंह, प्रेम सिंह, सरबजीत और काशी सिंह उर्फ हैरी शामिल हैं। रिमांड के दौरान पुलिस ने अमृतपाल सिह उर्फ गुज्जर से एक पिस्टल, 23 कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में तीन केस दर्ज हैं। कमलप्रीत सिंह से पुलिस ने एक पिस्टल, 20 कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद किया है। प्रेम सिंह से पुलिस ने एक गाड़ी और आठ कारतूस बरामद किए हैं। इसके खिलाफ दो केस पटियाला और एक पंचकूला में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed