फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car looted on gun point in aerocity mohali

एयरोसिटी में बंदूक के बल पर लूटी कार

Mon, 23 Dec 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
car looted on gun point in aerocity mohali
मोहाली। जिले में कार छीनने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले एयरफोर्स से रिटायर अफसर की कार ढूंढकर पुलिस खुशी मना ही रही थी कि मोहाली में आज एक बैंक मैनेजर से दो लुटेरे बंदूक के बल पर कार लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार को गमाडा के एयरोसिटी के एफ ब्लॉक में घर बना रहे सेक्टर-17 स्थित एसबीआई ब्रांच के बैंक मैनेजर अवतार सिंह ने बताया कि वह एयरोसिटी के एफ ब्लॉक में अपनी कोठी बना रहे हैं। रविवार को वह शाम करीब सवा सात बजे अपनी कोठी देखकर जब लौटकर अपनी हेक्टर कार में बैठे तो उनके पास दो युवक आए। उनमें से एक ने उनके सिर पर बंदूक तानते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में लुटेरों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर उनका पर्स, दो मोबाइल और उनकी कार लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

लड़के को तलवार मारकर भागा है.. कहकर की लड़ाई, फिर ले गए कार
कार मालिक अवतार सिंह ने बताया कि जब वे कार में बैठे तो दो लुटेरों ने आते ही उनके सिर पर बंदूक तानकर कहा कि तू वो ही है न, जो अभी थोड़ी देर पहले सेक्टर-17 में एक लड़के को तलवार मारकर भागा है। इस पर उन्होंने कहा कि आपको गलतफहमी हुई है क्योंकि उसका नाम तो अवतार सिंह है। अवतार सिंह ने बताया कि जब वह अपना पर्स निकालकर ड्राइविंग लाइसेंस उन्हें दिखाने लगे तो इतने में लुटेरे ने उनका पर्स भी छीन लिया और उन्हें गले से पकड़कर कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद वो उसे धक्का देकर वहां से कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed