फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car in Haryana CM convoy rams into woman constable in Amritsar

Amritsar News: हरियाणा सीएम के काफिले की कार ने महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

Sun, 04 Dec 2022 12:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Dec 2022 12:28 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला क्वींस रोड पर पहुंचा तो काफिले की एक तेज रफ्तार कार ने महिला कांस्टेबल को अपनी चपेट में ले लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री का काफिला रोका नहीं गया और इसके बाद घायल महिला कांस्टेबल को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन
Car in Haryana CM convoy rams into woman constable in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफिले की एक तेज रफ्तार कार ने शनिवार की देर शाम पंजाब के अमृतसर के क्वींस रोड पर ड्यूटी कर रही एक महिला कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तुरंत जख्मी महिला कांस्टेबल को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारी हादसे की जानकारी देने से बचते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री का काफिला को निकलवाने के  लिए क्वींस रोड पर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जैसे ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला क्वींस रोड पर पहुंचा तो काफिले की एक तेज रफ्तार कार ने महिला कांस्टेबल को अपनी चपेट में ले लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री का काफिला रोका नहीं गया और इसके बाद घायल महिला कांस्टेबल को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed