फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car hit an elderly woman, dragged her for 100 meters, then mounted tires, died

Chandigarh News: कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा, फिर चढ़ाए टायर, मौत

Sat, 09 Sep 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Car hit an elderly woman, dragged her for 100 meters, then mounted tires, died
खरड़। गांव खानपुर में एक तेज रफ्तार कार ने 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी की पहचान अमित कुमार मिश्रा वासी गांव खानपुर के रूप में हुई है। थाना सिटी खरड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार वासी कृष्ण एनक्लेव गांव खानपुर ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे वह अपनी मां सत्या देवी के साथ घरेलू सामान लेने के लिए पैदल मार्केट जा रहे थे। जब वह गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई। जिसका ड्राइवर लापरवाही के साथ कार चला रहा था। उसने आगे जा रही उनकी मां को जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण उनकी माताजी हवा में उछली और कार के बोनट पर आ गिरी। आरोपी इसके बाद भी नहीं रुका और करीब 100 मीटर तक उन्हें घसीटता हुआ ले गया और फिर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद वह कार को वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में उनकी मां के सिर और शरीर पर काफी गहरी चोटें लगीं। उन्हें इलाज के लिए फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अब उन्होंने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed