फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Car Fall in River, 3 Family Member Killed

कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Fri, 11 Mar 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Fri, 11 Mar 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
Car Fall in River, 3 Family Member Killed
हादसा - फोटो : amar ujala

रोपड़। गांव भ्योरा में बुधवार देर रात एक कार भाखड़ा नहर में गिर गई जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक को नहर से जिंदा निकाल लिया गया है। मृतक की पहचान मनीमाजरा के किले के पिछली तरफ मकान नंबर 1965/1 में रहने वाले अमरजीत सिंह, उनकी पत्नी गुरमीत कौर और बेटी अमनदीप कौर के तौर पर हुई है। हादसे में उनका बेटा अंकुश बाल-बाल बच गया है। अमरजीत सिंह मनीमाजरा रतन स्वीट्स के नाम से केटरिंग की दुकान चलाते थे।

विज्ञापन


बुधवार देर रात हुए हादसे में बचे अंकुश ने बताया कि उनके पिता अमरजीत सिंह ने कार चलाते समय गलत गेयर लगा दी जिससे हादसा हो गया। उसने बताया कि पिता उन्हें भाखड़ा नहर पर माथा टिकवाने ले गए थे। उधर हादसे के समय मौके पर मौजूद गोताखोर सुरेश ने बताया कि बुधवार रात नहर से निकलने के बाद अंकुश ने बताया था कि घर में पैसे के कारण उनके पिता परेशानी में थे। उन्होंने खुद गाड़ी नहर में गिरा दी। हादसे के सही कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि बुधवार रात काफी तलाश की गई लेकिन कार का पता नहीं चल पाया। वीरवार सुबह गोताखोरों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद कार को ढूंढ निकाला।  जबकि उधर थाना सिंह के एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। खुद गाड़ी गिराने वाली बात भी उनके पास आई है। मामले की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed