{"_id":"5f4376ea8ebc3e3ca52ae1ab","slug":"car-drowned-in-rain-water-filled-in-underpass-driver-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अंडरपास में भरे बारिश के पानी में डूबी कार, फायर कर्मियों ने बचाई चालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अंडरपास में भरे बारिश के पानी में डूबी कार, फायर कर्मियों ने बचाई चालक की जान
Mon, 24 Aug 2020 02:16 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
बारिश के पानी में डूबी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश के चलते सीटीयू वर्कशॉप के पास बने रेलवे अंडरपास में करीब पांच फुट पानी के भराव में एक होंडा सिटी कार डूब गई। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने चालक की जान बचाकर कार को किसी तरह बाहर निकाला। घटना के अब एक दिन बाद कार को बाहर निकालने का वीडियो सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात चंडीगढ़ में तेज बारिश हुई थी। इसके चलते सीटीयू वर्कशॉप के पास रेलवे अंडरपास में काफी पानी जमा हो गया। इस दौरान दड़वा की ओर से आ रही पंजाब नंबर की होंडा सिटी कार पानी में पूरी तरह डूब गई। सूचना पर फायरकर्मी अकिन कुमार और सीता राम मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह चालक गौरव शर्मा को कार से बाहर निकाला।
जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से किसी तरह कार को भी पानी से बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों का कहना था कि समय रहते कार चालक को बाहर निकाल लिया गया था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस को दिए बयान में गौरव ने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि पानी इतना ज्यादा है। गहराई में जाते ही कार अचानक बंद हो गई थी।