फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car collided with motorcycle while crossing red light, youth injured

Chandigarh News: रेड लाइट पार करते कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक घायल

Tue, 16 May 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Car collided with motorcycle while crossing red light, youth injured
मोहाली। फेज-3/7 लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट को अनदेखा कर पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार क्रूज कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में मटौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान कपिल निवासी गांव मदनपुरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा कि घायल के भाई अरुण के बयान पर मटौर थाना पुलिस ने दिल्ली नंबर क्रूज गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है। चालक की तलाश जारी है। पुलिस को दिए बयान में अरुण ने बताया कि 13/14 मई की मध्य रात वह अपने किसी निजी काम से अपने ताया के लड़के कपिल के साथ अपने मोटरसाइकिल पर गया था। जब वह 3/7 की लाइट पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से एक क्रूज गाड़ी चालक रेड लाइट जंप करके आया और उसने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कपिल सिर के बल सड़क पर गिरा और घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed